Mumbai Rain Update: IMD का अलर्ट, मुंबई-ठाणे में अगले 3–4 घंटों में बारिश की संभावना, जानें आस-पास के जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो दिनों तक बारिश की सुस्ती के बाद एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी है. गुरुवार, 7 अगस्त की सुबह से ही मुंबई में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है.

Representational Image | PTI

Mumbai Rain Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो दिनों तक बारिश की सुस्ती के बाद एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी है. गुरुवार, 7 अगस्त की सुबह से ही मुंबई में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है. यह भी पढ़े: Mumbai Rain Incident: मुंबई में भारी बारिश का कहर! पिछले 24 घंटे में मॉनसून से जुड़े 20 हादसे, मकान गिरने, शॉर्ट सर्किट सहित अन्य घटनाएं शामिल

मुंबई और ठाणे में बारिश को लेकर अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे एक Nowcast चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार, आने वाले 3 से 4 घंटों में मुंबई और ठाणे के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान IMD ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है.

आसपास के जिलों का हाल

मुंबई और ठाणे के अलावा, पालघर, रायगढ़ और नवी मुंबई जैसे आस-पास के जिलों में भी आज बारिश की संभावना बनी हुई है. सुबह से ही इन क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है.

प्रशासन की अपील

 इस दौरान प्रशासन की ओर से भी नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है. प्रशासन की तरफ से कहा गया कि जलभराव या ट्रैफिक प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.  इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें