Hyderabad Shocker: पार्किंग में सो रही 2 साल की बच्ची को कार से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना (Watch Video)
Hyderabad Parking | Photo: Twitter

हैदराबाद में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में एक कार की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काम के लिए आई एक महिला मजदूर ने अपनी दो साल की बेटी को पार्किंग में सुला दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़की को देखे बिना अपनी कार पार्क कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी कार उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई." आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि कार एक आबकारी सब-इंस्पेक्टर की है और घटना उस समय हुई जब उसका पति कार चला रहा था. मामले के संबंध में आगे की जांच की जा रही है.

घटना का CCTV