Hyderabad Car Accident: हैदराबाद में कार दुर्घटना में तीन की मौत

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक कार के रेलिंग से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब दोस्तों का एक समूह शनिवार तड़के सैर पर निकला था.

Photo Credits File

हैदराबाद, 21 जनवरी : हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक कार के रेलिंग से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब दोस्तों का एक समूह शनिवार तड़के सैर पर निकला था. पांच लोग एक कार में पहाड़ी शरीफ रोड से होते हुए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे गए थे. बाद में वे हवाई अड्डा होकर श्रीशैलम राजमार्ग की ओर चले गए.

पुलिस ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही तेज रफ्तार कार पहाड़ी शरीफ पुलिस थाने की सीमा के तहत ममीदिपल्ली गांव में अदानी एयरोस्पेस पार्क के पास सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई. नईमुद्दीन (21) और मुस्कान मेराज (22) गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रजौरी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 17 घायल

पुलिस के मुताबिक, पांचों हैदराबाद के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. फतेह दरवाजा निवासी साजिद के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिनमें लंगर हौज और टोली चौकी निवासी दो महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स