Ahmednagar Fire Video: अहमदनगर के दुकानों में लगी भीषण आग, घटना का वीडियो आया सामने
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

महाराष्ट्र: अहमदनगर में पत्रकार चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक साईनबोर्ड की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. आग फैलाने लगी और पास की दुकानों में भी पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस आग में इलेक्ट्रॉनिक साईनबोर्ड की दुकान और पास की कुछ दुकानों को नुकसान हुआ है. हालांकि किसी को भी चोट नहीं आई.