Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 8 जुलाई का पूर्वानुमान

देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. समय से पहले मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 8 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. समय से पहले मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 8 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 8 से 11 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

असम एवं मेघालय में 8 और 9 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 7 जुलाई का पूर्वानुमान

बिहार में 9 से 11 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 7 और 8 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. अगले 5 दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 10 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है. तटीय कर्नाटक में 8 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि, उत्तराखंड में कल से बारिश के दौर में कमी आएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट