Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 24 अगस्त का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज जमकर बारिश हुई. इस दौरान जगह-जगह जलभराव की स्थिती देखने को मिली. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 24 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी कर दिया है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज जमकर बारिश हुई. इस दौरान जगह-जगह जलभराव की स्थिती देखने को मिली. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 24 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, 23 से 26 अगस्त के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में, 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्व मध्य भारत व पश्चिम बंगाल में और 24 से 26 अगस्त के दौरान त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है.

दरअसल, महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. आज शाम तक इसके कमजोर होने की संभावना है. कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और उससे सटे पूर्वोत्तर झारखंड पर बना हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढें: Delhi Heavy Rain: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, ‘येलो अलर्ट’ जारी

कैसा रहेगा कल का मौसम? 

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 24 अगस्त, गुरुवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें