Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 18 अगस्त का पूर्वानुमान; VIDEO
स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
Weather Forecast Tomorrow: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी कि 17 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके मद्देजनर इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन चुना है. जिसके कारण मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. कल यह उत्तर पश्चिम की तरफ जाएगा, इसके चलते बंगाल और झारखंड में अति भारी बारिश होने की संभावना है.
''मैदानी इलाकों में परसों से बारिश बढ़ने की संभावना है. दिल्ली में आज के बाद से बारिश कम हो जाएगी. आज हल्की बारिश होने की संभावना है और कल, परसों बारिश खत्म होने की संभावना है.''
ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 17 अगस्त का पूर्वानुमान
कैसा रहेगा कल का मौसम?
#WATCH दिल्ली: IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, "बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन चुना है। जिस कारण मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना। कल ये उत्तर पश्चिम की तरह जाएगा तब बंगाल और झारखंड में बारिश होगी। कल वहां अति भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी… pic.twitter.com/cf9AWElpsk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
यहां जानें 18 अगस्त का पूर्वानुमान
Rainfall Warning : Gangetic West Bengal 18th-19th August 2024
वर्षा की चेतावनी : 18th-19th अगस्त 2024 को गांगेय पश्चिम बंगाल :#weatherupdate #rainfallwarning #rain #IMDWeatherUpdate@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/kP5H5bJ9OT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2024
Rainfall Warning : Gangetic West Bengal 18th-19th August 2024
वर्षा की चेतावनी : 18th-19th अगस्त 2024 को गांगेय पश्चिम बंगाल :#weatherupdate #rainfallwarning #rain #IMDWeatherUpdate@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/kP5H5bJ9OT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2024
Rainfall Warning : Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal 18th-19th August 2024
वर्षा की चेतावनी : 18th-19th अगस्त 2024 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल : #weatherupdate #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #TamilNadu #Puducherry@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/PFzZrADEET
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2024
Rainfall Warning : Kerala & Mahe 17th-19th August 2024
वर्षा की चेतावनी : 17th-19th अगस्त 2024 को केरल और माहे :#weatherupdate #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #Kerala @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/jNwmsGd3Gl
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2024
इसी तरह मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 17 अगस्त के लिए मौसम का आकलन जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, केरल, दक्षिण भारतीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. हरियाणा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश के आसार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

