Mumbai Draft Electoral Roll 2026: 31 अगस्त को जारी होगी मुंबई की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम; जानें पूरी प्रक्रिया
31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र की सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं. यदि नाम नहीं मिलता है या किसी तरह की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित विधानसभा निर्वाचन कार्यालय में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. BMC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विधानसभावार कार्यालयों के पते भी उपलब्ध करा दिए हैं, जहां मतदाता आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
Mumbai Draft Electoral Roll 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को तेज कर दिया है. इसी के तहत 31 अगस्त 2026 को मुंबई की सभी विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Electoral Roll) जारी की जाएगी. इसके बाद मतदाता यह जांच सकेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं. यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या जानकारी में कोई गलती है, तो वह 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावा (Claim) और आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकता है. Maharashtra Municipal Election 2026: क्या है 'पैनल सिस्टम' और कैसे डालें अपना वोट? मतदान से पहले जान लें ये जरूरी नियम
हाल ही में मुंबई और ठाणे के कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता गणना फॉर्म (Enumeration Forms) एकत्र नहीं हो सके थे. ऐसे में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन काफी अहम माना जा रहा है.
ऐसे चेक करें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम
31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र की सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं. यदि नाम नहीं मिलता है या किसी तरह की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित विधानसभा निर्वाचन कार्यालय में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. BMC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विधानसभावार कार्यालयों के पते भी उपलब्ध करा दिए हैं, जहां मतदाता आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा और आपत्ति
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा. इस दौरान मतदाता नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी जानकारी में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इसके बाद 31 अगस्त से 29 अक्टूबर के बीच निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (Electoral Registration Officer) दावों और आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे. सभी मामलों के निपटारे के बाद 4 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) प्रकाशित की जाएगी.
1 अक्टूबर को 18 साल पूरे करने वाले भी कर सकेंगे आवेदन
जो युवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे भी इस दौरान मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्हें Form 6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच जमा करना होगा.
वोटर लिस्ट से नाम हट गया है तो क्या करें?
यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है या किसी कारण से हटा दिया गया है, तो वह भी Form 6 भरकर दोबारा अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है. इसी अवधि में मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फॉर्म नहीं हो सके एकत्र
जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई और आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गणना फॉर्म एकत्र या डिजिटाइज नहीं किए जा सके. कोलाबा में 46.97%, ऐरोली में 44.03%, मुंब्रा-कलवा में 42.92%, कल्याण पश्चिम में 42.65%, मानखुर्द शिवाजीनगर में 42.31% और मालाबार हिल में 39.02% फॉर्म एकत्र नहीं हो पाए. ऐसे में सभी मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अपना नाम जरूर जांचने की सलाह दी गई है.
मतदान केंद्रों का भी होगा पुनर्गठन
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मुंबई शहर और उपनगरों के मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (Rationalisation of Polling Stations) को भी मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी 24 अगस्त को दी गई थी. इसके बाद संशोधित व्यवस्था के तहत अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2026 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

