Telanaga Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत चार गंभीर रूप से घायल
Road Accident (img: File photo)

Telanaga Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में कोडाद पीएस सीमा के अंतर्गत दुर्गापुरम रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार के एक लॉरी से टकरा जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, कार में 10 लोग सवार होकर हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौके पर मौत