Prayagraj Bolero Truck Collision: प्रयागराज के सोरांव (Souranv Accident) इलाके में कानपुर-वाराणसी हाईवे (Kanpur-Varanasi Highway) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बिहार के गया से पिंडदान कर लौट रहे आठ लोगों को ले जा रही बोलेरो अचानक खराब हो गई. चार लोगों ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी और बाहर चादर बिछाकर सो गए, जबकि बाकी लोग अंदर ही रहे. सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत (4 People Died in Accident) हो गई. मृतकों में सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेयी और उनकी पत्नी रामसागर अवस्थी शामिल हैं. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे में केवल प्रेम नारायण ही बच पाए.
स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिंडदान से लौट रहे परिवार की बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर
प्रयागराज के सोरांव में हुए सड़क हादसे के संबंध में DCP गंगानगर कुलदीप गुनावत का बयान। @Uppolice @Rajeevkrishna69 @CMOfficeUP @prayagraj_pol @DCPGNagarPRJ pic.twitter.com/uJLDwXjoVL
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) September 22, 2025













QuickLY