MP Road Accident: डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल- VIDEO
Road Accident | Credit- ANI

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में डिंडौरी के बड़झर घाट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है.

वीडियो देखें: