Delhi Accident: दिल्ली के धौला कुआं में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं कई गाड़ियां; देखें VIDEO

दिल्ली के धौला कुआं-जनकपुरी रोड पर कई गाड़ियों के आपस में टकराने की खबर सामने आई है. इस हादसे में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Photo- PTI

Delhi Accident: दिल्ली के धौला कुआं-जनकपुरी रोड पर कई गाड़ियों के आपस में टकराने की खबर सामने आई है. इस हादसे में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दिल्ली में मंगलवार को हुई रुक-रुक कर बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो गया है. इसके साथ ही घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) भी काफी कम हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे और बारिश की वजह से सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि जो उड़ानें CAT III मानक के अनुरूप नहीं हैं, वे संचालन नहीं कर पाएंगी. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली के धौला कुआं में भीषण सड़क हादसा

गाड़ियों की गति धीमी रखने की सलाह

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है. स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गाड़ियों की गति धीमी रखें और सावधानी से ड्राइव करें.

वहीं, हवाई यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दिल्ली आज की ताज़ा खबरें: सोलर योजना, फ्लाईओवर मरम्मत, NDMC प्रस्ताव समेत यहां पढ़ें दिनभर की सभी लेटेस्ट अपडेट्स

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट