Bengaluru Accident Video: बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा! कार पर गिरा ट्रक कंटेनर, 6 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने
Credit-(X ,@TOIBengaluru)

बेंगलुरु, कर्नाटक: बेंगलुरु में NH -48 पर नेलमंगला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक कंटनेर ट्रक सीधे एक वॉल्वो कार पर जा गिरा. जिसके कारण 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है की कार में सवार लोग छुट्टियां मनाने के लिए विजयपुरा जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक़ घटना तालेकेरे के पास हुई. एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक सीधे कार पर गिर गया. जिसके कारण किसी को भी बचने का समय नहीं मिल पाया. बताया जा रहा है की एक बाइक भी इस ट्रक की चपेट में आई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया. ये हादसा इतना भीषण था की कार पूरी से दब चुकी है. इस घटना के बाद काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @TOIBengaluru नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Bengaluru: इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर एंबुलेंस ने कार को मारी टक्कर, सामने आया एक्सीडेंट का भयावह VIDEO

बेंगलुरु में एक्सीडेंट