Bengaluru Accident Video: बेंगलुरु में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने स्कूटर को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत; भयावह वीडियो CCTV में कैद
गलुरु के थनिसंद्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. एक स्कूल बस ने पुलिसकर्मी के स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
Bengaluru Accident Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के थनिसंद्रा इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार को एक अनियंत्रित स्कूल बस ने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल गौड़ा चौराहे पर मुड़ने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान 'हेगेमनी ग्लोबल स्कूल' (Hegemony Global School) से संबंधित एक तेज रफ्तार बस ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए और बस के पिछले टायर की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे में दोनों मासूमों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नागना गौड़ा को मामूली चोटें आई हैं. यह भी पढ़े: Rajasthan Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत; VIDEO
बेंगलुरु में दर्दनाक सड़क हादसा
बच्चों की उम्र
मृतकों की पहचान 2 वर्षीय वर्षा और 4 वर्षीय भानु के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सिटी आर्म्ड रिजर्व (CAR) में तैनात कांस्टेबल नागना गौड़ा अपने भाई की बेटी भानु और अपनी बेटी वर्षा को लेकर दूध खरीदने के लिए निकले थे. जब वे थनिसंद्रा में पुलिस क्वार्टर के पास एक चौराहे पर पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ.
ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
स्थानीय पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल बस के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना बस ड्राइवर की लापरवाही या तेज गति के कारण हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके के निवासियों में काफी गुस्सा है. स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाकों और स्कूल जोन के पास यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है.