हिमाचल: सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत- एक घायल
हिमाचल के मंडी में सिराज घाटी में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है. ये सभी बीजेपी कार्यकर्ता थे.
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) में सिराज घाटी में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है. मिली जानकारी के मुताबिक 6 लोग ऑल्टो कार में सवार होकर सिराज के भाटकीधार में हो रही सीएम की चुनावी रैली के लिए जा रहे थे. ये सभी बीजेपी कार्यकर्ता थे. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, सिराज घाटी में काफी तीखे मोड़ हैं. यहीं कार चालक अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते कार सीधे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला. शवों का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है.
हादसा बगचनोगी से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ. जहां दोपहर करीब 12 बजे एक ऑल्टो कार खाई में करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

