Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने टूरिस्ट के जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते पर्यटकों के लिए नियमों में थोड़ा बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी की है. इस नई गाइडलाइन के मुताबिक अब पर्यटकों को राज्य में इंट्री पंजीकरण के बाद मिलेगी. जिसमें आरटीएम-पीसीआर के अलावा, आईसीएमआर मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से टीआरयू एनएटी और सीबी एनएएटी परीक्षण स्वीकार्य होंगे. 10 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को इसमें पूरी तरह से छूट दी गई है. वहीं हिमचाल प्रदेश की सीमा में इंट्री से पहले व्यक्ति को अब 96 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना भी जरुरी होगा. इससे पहले 72 घंटे पहले का रिपोर्ट मान्य होता था.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

राज्य सरकार के नए निर्देश में कहा गया है कि पब्लिक और प्राइवेट कार के ड्राइवर जो पर्यटक और पैसेंजर को लेकर उसी दिन लौट जाएंगे. उन्हें क्वारंटाइन होने की जरूरत नहीं होगी. वहीं जो मजदूर काम के लिए आते हैं उन्हें पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा. इस दरम्यान उनका COVID-19 का टेस्ट किया जाएगा. ताकि राज्य में और भी कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 53 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 5,155 हो गई है. सोलन में एक और कोविड-19 मरीज की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 29 हो गई. शिमला में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,324 है. मंगलवार को सबसे अधिक 16 नये मामले कांगड़ा जिले में आए हैं. राज्य में 3,378 मरीज ठीक हो चुके हैं और 52 ने दूसरे राज्यों में पलायन किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट