Karnataka Hijab Row: कांग्रेस नेता जमीर अहमद का विवादित बयान कहा- हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं का होता है बलात्कार

 Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर कांग्रेस नेता ज़मीर अहमद (Congress leader Zameer Ahmed) ने विवादित बयान दिया है. मीडिया से पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता  ने कहा कि हिजाब का मतलब इस्लाम में ‘पर्दा’ होता है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुंदरता को छिपाने के लिए हिजाब होता है और हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं का बलात्कार होता है.