देश

Ayodhya Rains Video: बारिश की शुरुआत में ही जलमग्न हुई राम नगरी अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भारी बारिश के कारण भयंकर जलभराव हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की जलभराव वाली सड़कों का एक वीडियो शेयर किया.

Ayodhya Rains Video: बारिश की शुरुआत में ही जलमग्न हुई राम नगरी अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भारी बारिश के कारण भयंकर जलभराव हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की जलभराव वाली सड़कों का एक वीडियो शेयर किया. लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने शहर को प्रभावित किया, जिससे रात भर घरों, दुकानों और दफ्तरों में पानी घुस गया. श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह की छत से रिसाव की खबरें भी सामने आईं. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आरोप लगाया कि छत से पानी टपकने लगा. उन्होंने कहा जहां रामलला विराजमान हैं वहां पहली बरसात में ही पानी चूने लगा, अंदर भी पानी भर गया था. मुख्य पुजारी का कहना है कि जो निर्माण हुआ है उसमें देखना चाहिए कि कहां कमी रह गई, जिसकी वजह से पानी टपक रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).