देश

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी
Photo Credit- X/@Indiametdept

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार तक मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. ताकि जान–माल का नुकसान न हो.

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).