Nandurbar Accident: कार चलाते हुए आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित कार ने चार लोगों को उड़ाया, दो की हुई मौत, नंदुरबार में अजीब एक्सीडेंट
महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक अजीब एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमें एक वाहनचालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की कारचालक को कार चलाते समय हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण एक्सीडेंट हुआ.
Nandurbar Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक अजीब एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमें एक वाहनचालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की कारचालक को कार चलाते समय हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में हार्ट अटैक से वाहन चालक की भी मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक़ वाहनचालक ताहिर खान गाड़ी से जा रहे थे, नंदुरबार शहर के मिराज सिनेमा और कोकणी हिल परिसर में उन्हें हार्टअटैक आया. जिसके कारण गाड़ी से उनका नियंत्रण छुट गया और सड़क से जानेवाले चार लोगों को उन्होंने उड़ा दिया. हार्ट अटैक से वाहनचालक की भी मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. ये भी पढ़े :Nandurbar Bus Video: एसटी बस पकड़ने की जल्दबाजी में एक विद्यार्थी बस के पीछे के पहिये के नीचे गिरा, बच गई जान,नंदुरबार बस स्टैंड की घटना
कार ने साइकिल से जा रहे एक कबाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई. इसके बाद सड़क से पैदल जा रहे मां और बच्चे को भी टक्कर मारी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया.इस हादसे के बाद शहर में खलबली मच गई है. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

