Covid In India: बढ़ते कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक, SOP जारी करने की हुई मांग
(Photo : ANI)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि "मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद किया. कुछ राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने लगे हैं, हमने निवेदन किया है कि देश के स्तर पर कोई SOP जारी करें ताकि इसे समय रहते रोका जाए."

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा "उन्होंने मॉक ड्रिल के निर्देष दिए हैं तो हम 10-11 तारीख को मॉक ड्रिल कराएंगे. हम 9 तारीख को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और राज्य में तैयारियों की समीक्षा करेंगे."