Hathras Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप रेप पीड़िता की जीभ काटने की रिपोर्ट गलत- डीएम

देश में हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. हर तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. लगातार सूबे की योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. अच्छी खबर यह है कि पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में खबर आई कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की जीभ काट दी गई थी. हालांकि इस रिपोर्ट को हाथरस डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 29 सितंबर. देश में हाथरस गैंगरेप पीड़िता (Hathras Gang Rape Case) की मौत को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. हर तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. लगातार सूबे की योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. अच्छी खबर यह है कि पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में खबर आई कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की जीभ काट दी गई थी. हालांकि इस रिपोर्ट को हाथरस डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है.

बता दें कि जिले के डीएम प्रवीण लक्षकार ने बतया कि पीड़िता की जीभ काटने की खबर पूरी तरह से गलत है. साथ ही इस मामले में फास्टट्रैक कोर्ट के जरिए सभी आरोपियों को जल्द से ही जल्द सजा दिलाई जाएगी. इस मामले में राज्य की बीजेपी सरकार की तरफ से एससी-एसटी एक्ट के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा हुई है. यह भी पढ़ें-Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की दिल्ली एम्स में मौत

गौरतलब है कि हाथरस जिले एक गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीया लड़की को खेत में ले जाकर दरिंदगी को अंजाम दिया. पीड़िता अपनी माँ के साथ जानवरों के लिए चारा लाने गई थी. इस मामले के बाद पीड़िता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट यह भी है कि आरोपियों ने उसकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी. लेकिन आज पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट