देश

Haryana Shocker: हरियाणा के नूंह में 3 साल की मासूम से शराब के नशे में दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में 3 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने शराब के नशे में बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद पकड़े जाने के डर से उनसे मासूम की हत्या कर दी.

Haryana Shocker: हरियाणा के नूंह में 3 साल की मासूम से शराब के नशे में दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

Haryana Shocker: हरियाणा के नूंह में 3 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. यहां पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन साल की बच्ची गायब हो गई. जिसे परिजनों ने पहले कई घंटों तक खोजा, लेकिन नहीं मिली. इस बीच पहाड़ पर बच्ची का खून से लथपथ शव मिलने की खबर मिली. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आरोपी की तलाश में जुट गई.

मृतक पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी  3 साल की बच्ची  दो दिन पहले शनिवार को घर के आंगन में शाम को खेल रही थी.  सी बीच गांव का ही एक युवक जिसका नाम हरिश्चंद्र है. वह उनकी बेटी को लालच देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद परिजन उसको तलाश करने लगे. लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. काफी तलाश के बाद रात करीब 11 बजे पहाड़ पर बच्ची का शव मिला. शव खून से पूरा सना हुआ था. बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान भी थे. यह भी पढ़े: Alwar Shocker: लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया शेयर, नाबालिग ने की आत्महत्या

मामले में की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल वह पुलिस की वहालत खा रही है. आरोपी के बारे में आरोप है कि वह शराब के नशे में था. शराब के नशे में ही मासूम के साथ दरिंदगी की. इसके बाद वह पकड़ा ना जाए. इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).