गुरुग्राम में गमले की चोरी की घटना के बाद ठीक उसी तरह महाराष्ट्र के नागपुर से चोरी की घटना सामने आई है. BMW कार से आये दो युवकों ने बीच सड़क से गमले की चोरी करके वहां से फरार हो गए. लेकिन उनकी चोरी वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. गमले चुराकर कार की डिग्गी में पौधे डालकर भागते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि दोनों युवक गमले को चुरा रहे है. चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया
दरअसल नागपुर में जी-20 सम्मेलन के तहत हो रहे सी-20 सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. जिसके लिए कई जगहों पर आयातित पेड़-पौधे भी लगाए जा रहे हैं. शहर में सौंदर्यीकरण के काम के दौरान आयातित पेड़ और पौधे इन युवकों ने चुरा कर फरार हो गए.
Video:
नागपुर में BMW कार से दो युवक आए और बीच सड़क से गमले चुराकर ले गए
◆ पुलिस ने दर्ज़ किया मामला
Nagpur | #Nagpur | #Nagpurmetro pic.twitter.com/cxhqGrwbKh
— News24 (@news24tvchannel) March 17, 2023













QuickLY