क्रिकेट

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 79 मैच खेले गए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. इंग्लैंड ने 38 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका की टीम को 37 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match Stats And Preview Details: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी दबदबा बनाए रखने उतरेगी. वहीं कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) श्रीलंका की कमान संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मैच? जानिए कब होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार झेलने के बाद श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में नए जोश के साथ वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने का प्रयास करेगी. चलिए पहले वनडे मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL ODI Head To Head Record)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 79 मैच खेले गए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. इंग्लैंड ने 38 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका की टीम को 37 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

टी20 सीरीज में मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम अब जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज करना चाहेगी. श्रीलंका को कप्तान कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और कामिल मिशारा से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. गेंदबाजी की बागडोर दुश्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका संभालेंगे. दूसरी तरफ, टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से लबरेज होगी. कप्तान हैरी ब्रूक और सलामी बल्लेबाज बेन डकेट टीम को मजबूती देंगे, जबकि गेंदबाजी में सोनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन प्रभाव छोड़ना चाहेंगे.

कैसा रहेगा रिवरसाइड ग्राउंड की पिच का मिजाज? (Riverside Ground Pitch Report)

रिवरसाइड ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है, जहां अच्छा कैरी और बाउंस देखने को मिलता है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग मिल सकती है. हालांकि, अगर गेंदबाज शुरुआती सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं तो बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 253 रन है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 50% रहा है.

कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम? (Chester-le-Street Weather Update)

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है. यहां तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना कम होने के कारण दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (ENG vs SL 1st ODI Match Key Players To Watch Out)

इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने टी20 सीरीज की 3 पारियों में 217.95 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. इस साल वनडे में उनका औसत 43 का रहा है. वहीं युवा गेंदबाज सोनी बेकर पर नजरें होंगी, जिन्होंने टी20 सीरीज में 3.72 की इकॉनमी से 6 विकेट झटके थे. श्रीलंका के लिए कप्तान कुसल मेंडिस, ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और चारिथ असलांका पर टीम को संभालने की मुख्य जिम्मेदारी होगी.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch ENG vs SL 1st ODI Match Live Streaming)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कल/आज यानी 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच शाम 5:00 बजे शुरू होगा. भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सोनीलिव (SonyLIV) और फैनकोड (FanCode) ऐप व वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 1st ODI Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), चारिथ असलांका, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2026 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).