Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम 5वीं बार जेल से आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दिया 21 दिन का फरलो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल दी गई है. आज वह सुनारिया जेल से फिर बाहर आएगा. यह राम रहीम की 5वीं अस्थायी रिहाई है.
Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल दी गई है. आज वह सुनारिया जेल से फिर बाहर आएगा. यह राम रहीम की 5वीं अस्थायी रिहाई है. इससे पहले राम रहीम को जनवरी 2024 में 50 दिन की पैरोल, नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल, जुलाई, 2023 में 30 दिन की पैरोल, जनवरी 2022 में 40 दिन की पैरोल, जून 2022 में एक महीने की पैरोल और अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी जा चुकी है.
सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा.
बता दें, डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था. साल 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था. राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

