बिहार में इन दिनों चोरों ने चोरी का नया तरिका ढूढ़ निकाला है. जो यह गैंग हाथ में गुलेल लेकर आता है और घर को साफ़ करके चला जाता है. बिहार के दरभंगा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में डॉ. रजनीश सिंह के घर में गुरुवार की देर रात ‘गुलेल गैंग (Gulel Gang) ने कुछ इसी तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरो का यह गैंग डॉक्टर से घर से करीब 27 लाख रुपये के कीमत सामान समेत कुछ पैसे लूटकर फरार हो गए है. लूट की यह वारदात घर मेलागे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चोरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
CCTV Video:
कमर में चप्पल, हाथ में गुलेल लिए आता है गुलेल गैंग और घर कर देता है साफ, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीरें#darbhanga #gulelgang #chori pic.twitter.com/TGRZ0ioCTc
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) September 6, 2022













QuickLY