ट्रेन में नेताओं की मिमिक्री कर खिलौने बेचने वाला अवधेश दुबे हुआ गिरफ्तार, ये है वजह

आरपीएफ ने बताया कि अवधेश दुबे पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,

ट्रेन में खिलौना बेचने वाला अवधेश दुबे गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter/ANI)

नेताओं की मिमिक्री कर ट्रेन (Train) में खिलौने बेचने वाले अवधेश दुबे (Avdhesh Dubey) को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) से गिरफ्तार किया है. आरपीएफ का कहना है कि सूरत स्टेशन पर ट्रेन नंबर 17204 के स्लीपर कोच में अनधिकृत वेंडिंग (Unauthorize Vending) के दौरान उसे पकड़ा गया. उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही अवधेश दुबे पर गैर कानूनी रूप से सामान बेचने का मामला भी दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने कहा कि उसे सूरत में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उस पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया और 10 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अवधेश दुबे का वीडियो खूब वायरल हो रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सामान बेचने के दौरान अवधेश दुबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की मिमिक्री करता है. सियासी जगत की दिलचस्प बाते कर खिलौने बेचने वाले अवधेश का वीडियो लोगों को खूब पसंद आया और कुछ ही घंटों में ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन गाडियों के नंबर, समय और स्थान हो रहे हैं चेंज

यहां देखें वायरल वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि अवधेश दुबे खिलौने बेचते वक्त एक से बढ़कर एक पंचलाइन मारता है जो ट्रेन के यात्रियों को खूब पसंद आता है और वो इसके लिए उसकी तारीफ भी करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड