Gujarat Shocker: पड़ोसी की हवस का शिकार बनी नाबालिग, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

देश में नाबालिगों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच हैरान कर देने वाला एक मामला गुजरात से सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कई बार बलात्कार किया. पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर उसने इस घटना को किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

देश में नाबालिगों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच हैरान कर देने वाला एक मामला गुजरात (Gujarat) से सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कई बार बलात्कार किया. पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर उसने इस घटना को किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. Gujarat: इंसानियत हुई शर्मसार, सूरत के पांडेसरा में पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार. 

मामला तब सामने आया जब 17 वर्षीय लड़की ने बुधवार रात पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके परिजन उसे राजकोट के सिविल अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि नाबालिग पांच महीने की गर्भवती है.

डॉक्टरों ने जैसे ही नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि की उसके माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. माता-पिता ने पूछताछ की तो बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी और अपनी आपबीती सुनाई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक विवाहित व्यक्ति अभय मुलिया ने पिछले छह महीनों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया था.

इतना ही नहीं आरोपी मुलिया ने पत्नी को तलाक देने का कहकर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया भी था. पुलिस ने कहा कि मुलिया ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. बाद में उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि डर के मारे लड़की ने घटना के बारे में पहले किसी को नहीं बताया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड