Gujarat: COVID संकट के बीच ये डॉक्टर पति पत्नी लोगों के लिए बने मिसाल, कोरोना मरीजों का मुफ्त में कर रहे हैं इलाज

भारत वैश्विक महामारी की से जूझ रहा है. देश के सभी राज्यों में COVID के बढ़ते मामलों की वजह से स्तिथि नाजुक बनी हुई है. अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और डॉक्टर्स की कमी है. हेल्थ वर्कर्स रात दिन लोगों की सेवा में लगे हुए हैं.

गुजरात में मुफ्त सेवा दे रहा है है ये डॉक्टर जोड़ा (Photo Credits: ANI)

भारत वैश्विक महामारी की से जूझ रहा है. देश के सभी राज्यों में COVID के बढ़ते मामलों की वजह से स्तिथि नाजुक बनी हुई है. अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और डॉक्टर्स की कमी है. हेल्थ वर्कर्स रात दिन लोगों की सेवा में लगे हुए हैं. इस मुश्किल समय में लोग आगे आकर लोगों की मदद का रहे हैं. ऐसे में गुजरात में डॉक्टर पति पत्नी का एक जोड़ा COVID पेशंट की मुफ्त में सेवा कर रहा है. सूरत में डॉक्टर पति-पत्नी 10 आइसोलेशन वार्ड में मुफ्त में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: COVID संकट: दिल्ली के राधा स्वामी सुविधा केंद्र पर ऑक्सीजन के साथ 500 बेड का अस्पताल शुरू

डॉ. हेतल भयानी ने बताया, ''करोना के इस समय में लोगों की मदद हो सके इसलिए हम लोग यह कर रहे हैं. मैं और मेरे पति डॉक्टर हैं. हम पूरा समय लोगों की मदद के लिए देते हैं.'' इस संकट में लोगों की मदद कर दोनों पति पत्नी ने लोगों के लिए मिसाल कायम की है. इनकी निस्वार्थ सेवा से लोग ठीक हो रहे हैं और उनके लिए दुवाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस डॉक्टर जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

देखें ट्वीट:

देश में कोरोना संक्रमण की सेकंड वेव को कंट्रोल करने के लिए विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के अलावा कई पाबंदियां लगाई गई हैं. बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं. इनमें से 2,18,561 ठीक हुए और 2,806 लोगों की मौत हो गई. रिसर्च के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि संक्रमण मई के मध्य तक अपने पीक पर रहेगा. इसलिए संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन और बढ़ाया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड