Gujarat: स्याही बनाने की फैक्टरी में भीषण आग, तीन दमकल कर्मचारी झुलसे

गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा इलाके में स्याही बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे आग बुझाने के काम में लगे तीन दमकल कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

अहमदाबाद, 12 जून : गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद शहर के नरोदा इलाके में स्याही बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे आग बुझाने के काम में लगे तीन दमकल कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए. शहर के प्रभारी प्रमुख दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि ‘इंक-एनन’ की फैक्टरी में आग लगने की सूचना तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली जिसके बाद 20 से अधिक दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

उन्होंने बताया, ‘‘आग भीषण थी, इसे पूरी तरह से काबू करने में करीब पांच घंटे का वक्त लगा और इस दौरान फैक्टरी में रखे घुलनशील पदार्थ में विस्फोट होने से तीन दमकल कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए. कर्मचारियों की हालत स्थिर है. हमारी कोशिश थी कि आग पास के रिहायशी इलाके तक नहीं फैल पाए.’’ यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्रालय ने विकसित किया एक मॉड्यूल, गरीब बच्चों को मिलेगा फायदा

घायल कर्मचारियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट