Gujarat: COVID-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच एक चौंकाने वाली खबर यह आई है कि राज्य में COVID-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ ही दिन बाद एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया.

COVID-19 Vaccination|(Photo Credits: PTI)

गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच एक चौंकाने वाली खबर यह आई है कि राज्य में COVID-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ ही दिन बाद एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया. स्वास्थ्यकर्मी को पहले बुखार आया और उन्होंने कोरोना के अन्य लक्षण महसूस किए. लक्षणों की जांच करने पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. गांधीनगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम. एच. सोलंकी ने शनिवार को बताया कि गांधीनगर जिले के देहगाम तालुका निवासी स्वास्थ्यकर्मी ने पहली खुराक 16 जनवरी को और दूसरी खुराक 15 फरवरी को ली थी.

सोलंकी ने कहा, ‘‘लक्षण बेहद हल्के होने के कारण उन्हें घर में पृथक-वास में रखा गया है. उन्होंने बताया कि वह सोमवार से काम करने की स्थिति में होंगे.’’ अधिकारी ने बताया कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में सामान्य रूप से 45 दिन का समय लगता है.

उन्होंने कहा कि टीके दोनों खुराक लेने के बावजूद सुरक्षित बने रहने के लिए लोगों को मास्क पहनना चाहिए और दो गज की दूरी सहित कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए.

शुक्रवार की शाम तक गुजरात में 2,72,240 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 4,413 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है.

(इनपुट-भाषा) 

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट