गुजरात में BJP विधायक बलराम थावानी ने सरेआम महिला को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद अब सियासी गलियारों में गहमागहमी तेज हो गई गई है. ऐसे गुजरात के सीएम विजय रूपाणी अपने इस विधायक के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं उसपर सभी कि नजरे हैं

महिला की पिटाई करते विधायक बलराम थावानी ( फोटो क्रेडिट- Twitter )

अहमदाबाद: एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों अपने नेताओं ने लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के जनता का शुक्रिया अदा किया था. लेकिन उन्ही के गृह राज्य गुजरात में एक विधायक ने एक महिला की सरेआम लात-घूंसों से पिटाई कर दी. इस दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन विधायक ने पिटाई के कोई कसर नहीं छोड़ी. गुजरात में वायरल हुए विधायक बलराम थवानी (MLA Balram Thawani ) के इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है.

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'गुजरात के विद्यायक महिला को लाते मारते हुए : अहमदाबाद के नरोडा ईलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात भाजपा के 'माननीय' विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पिटा ! @dgpgujarat, @AhmedabadPolice आप तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा!, वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:- बीजेपी का ममता बनर्जी पर पलटवार, कहा- राम का नाम जपें बुरी शक्तियों का असर होगा कम

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद अब सियासी गलियारों में गहमागहमी तेज हो गई गई है. ऐसे गुजरात के सीएम विजय रूपाणी अपने इस विधायक के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं उसपर सभी कि नजरे हैं. गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को प्रचंड वोट कर के बड़ी जीत दिलाई है. ऐसे में जनता के साथ ही उन्ही के पार्टी के नेता ऐसे ही सरेआम पिटाई करेंगे तो जनता को अगली बार जरुर सोचना पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड