Gujarat Election Result 2022: कौन होगा गुजरात का किंग? BJP के सामने सत्ता बचाने की चुनौती

गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File)

अहमदाबाद, सात दिसंबर:  गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था. एक अधिकारी ने बताया कि 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी. Gujarat Exit Poll: मध्य, उत्तर गुजरात में बीजेपी को अच्छे परिणाम की उम्मीद, दक्षिण में खुल सकता है AAP का खाता.

गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है.

सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं. गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है. गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा. गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट