Video: ग्रेटर नोएडा के ढाबे में शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने ढाबा संचालक से की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के एक ढाबा संचालक के साथ चार व्यक्तियों ने शराब पीने की इजाजत नहीं मिलने पर मारपीट की. ढाबे में शराब पीने की इजाजत नहीं मिलने पर बदमाशों ने ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों को पीटा साथ ही वहां तोड़फोड़ भी की. मारपीट में ढाबा मालिक देवीलाल को चोटें आईं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. ढाबा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित था. मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.