देश

Mumbai Metro Good News: मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 को मिला सुरक्षा प्रमाणपत्र, 19 जनवरी को PM मोदी करेंगे लोकार्पण

इस लाइन पर कुल 37 स्टेशन तैयार किए गए हैं. ये लाइन वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर को जोड़ने वाले मुंबई के पहले मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेंगीं. 2A का निर्माण कार्य वर्ष 2016 के नवंबर में शुरू किया गया था.

Mumbai Metro Good News: मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 को मिला सुरक्षा प्रमाणपत्र, 19 जनवरी को PM मोदी करेंगे लोकार्पण
Mumbai Metro (Photo Credits PTI)

Mumbai Metro News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कहीं आने-जाने में होने वाली परेशानी खत्म होने जा रही है. मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने कहा है कि मुंबई मेट्रो के दूसरे चरण की 2 ए और 7 लाइन पर परिचालन जल्द शुरू हो जाएगा.  मेट्रो 2A और 7 को मिला सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है. Mumbai Underground Metro Line 3 Update: मुंबई मेट्रो 3 की एक्वा लाइन अंडरग्राउंड पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, यहां देखें स्टेशनों की वर्क रिपोर्ट

मेट्रो लाइन-2 ए और 7 के दूसरे फेज का लोकार्पण 19 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करेंगे. उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने अंधेरी इलाके के गुंदवली स्टेशन का दौरा किया.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा "19 जनवरी से मेट्रो रूट 7 और मेट्रो रूट 2ए का 35 किमी के  हिस्से में मेट्रो का पूर्ण संचालन शुरू हो जाएगा. यह पुरे पश्चिमी उपनगरों अंधेरी, दहिसर, वर्सोवा क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी और रोड का ट्रैफिक कम हो जाएगा."

2A लाइन कांदिवली में दहनुकरवाड़ी को डीएन नगर से और लाइन 7 आरे रोड को अंधेरी राजमार्ग से जोड़ती है. 2 ए लाइन पर पूरी तरह से यातायात शुरू हो जाने पर एक आकलन के मुताबिक प्रति दिन 16 लाख से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे. इस लाइन पर कुल 37 स्टेशन तैयार किए गए हैं. ये लाइन वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर को जोड़ने वाले मुंबई के पहले मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेंगीं. 2ए का निर्माण कार्य वर्ष 2016 के नवंबर में शुरू किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).