Gold Price Today: पहली बार 72 हजार रुपये के पार हुआ सोना, कीमत देखकर रह जाएंगे दंग
(Photo : X)

Gold Price Today: नवरात्रि के चौथे दिन भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. 12 अप्रैल, शुक्रवार को सोने की कीमतें 2,390 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. वहीं, भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने की शुरुआती कीमत 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. इससे पहले 10 ग्राम शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमत लगभग 72,230 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,210 रुपये थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में तेजी के चलते कीमती धातु का मूल्य 2,395.29 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.