देश

Ranchi: प्यार में चिरा दिल! Live-in Relationship में रहने वाले प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद आरोपी फरार

खुशबू ने कहा कि वह अभी नहीं जाएगी. इसपर गुस्से में राजू उरांव ने कमर से पिस्तौल निकालकर खुशबू के सीने में गोली मार दी. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Ranchi: प्यार में चिरा दिल! Live-in Relationship में रहने वाले प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद आरोपी फरार

रांची, 19 सितंबर: रांची के चान्हो में लिव इन रिलेशन (Live-in Relationship) में रह रही 22 वर्षीया युवती खुशबू की उसके प्रेमी राजू उरांव ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सोमवार सुबह करीब दस बजे की है. बताया गया कि चान्हो थाना अंतर्गत चलियो खक्सी टोली की खुशबू उरांव और इसी गांव का राजू उरांव पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे. खुशबू अपने प्रेमी के घर में ही रह रही थी. Bihar Crime Meter: बेगूसराय के बाद अब बिहार के हाजीपुर में सड़क पर अंधाधुंध गोलीबारी

एक हफ्ते पहले प्रेमी से खटपट होने पर खुशबू अपने अपने पिता के घर आ गयी थी. सोमवार की सुबह राजू उरांव गांव के ही अपने एक साथी सोनू उरांव के साथ बाइक में उसके घर पहुंचा. राजू उरांव ने खुशबू से अपने साथ चलने को कहा. खुशबू ने कहा कि वह अभी नहीं जाएगी. इसपर गुस्से में राजू उरांव ने कमर से पिस्तौल निकालकर खुशबू के सीने में गोली मार दी. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

गोली चलने की आवाज सुनने पर लोग दौड़े, लेकिन राजू उरांव बाहर खड़े अपने सोनू उरांव के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया. मृतका खुशबू उरांव के पिता जौरा उरांव ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).