Video: छात्रा को दी रेप की धमकी, फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ ने आरोपी ऑटो चालक को जमकर पीटा, नागपुर की घटना का वीडियो वायरल
नागपुर में एक भयावह घटना सामने आई है. जिसमें ऑटो में सफ़र कर रही है एक छात्रा को ऑटो चालक ने रेप की धमकी दी. जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया और ऑटो से उतर गई और इसके बाद लोग जमा हो गए. लोगों ने ऑटोचालक की जमकर पिटाई की.
- Read in
- English
Video : नागपुर में एक भयावह घटना सामने आई है. जिसमें ऑटो में सफ़र कर रही है एक छात्रा को ऑटो चालक ने रेप की धमकी दी. जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया और ऑटो से उतर गई और इसके बाद लोग जमा हो गए. लोगों ने ऑटोचालक की जमकर पिटाई की. ये घटना नागपुर के पारडी के पास हुई है.
जानकारी के मुताबिक़ छात्रा ऑटो में सफ़र कर रही थी तो किसी बात को लेकर ऑटो चालक से उसकी बहस हो गई. जिसके बाद ऑटो चालक ने छात्रा को रेप की धमकी देते हुए कहा की ,' मैं तुम्हारे साथ वही करूंगा जो कोलकाता में उस लड़की के साथ हुआ है. इस धमकी के बाद ऑटो में बैठी छात्रा और दूसरी छात्राओं ने ऑटो को रोककर ऑटोवाले को बाहर खींचा. ये भी पढ़े :Nagpur: पिता के पैर दबाने से इनकार करने पर बेटे ने जमकर पीटा, बुजुर्ग पिता की हुई मौत, नागपुर की घटना में आरोपी गिरफ्तार
ऑटो चालक ने छात्रा को दी रेप की धमकी
In #Maharashtra's #Nagpur, a shocking incident occurred on Tuesday afternoon near #Pardi Police Station when an auto driver was beaten by two female students and local citizens after he made a threatening remark referencing a brutal crime in #Kolkata.
According to sources, the… pic.twitter.com/dnovTSJ0TO
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) August 23, 2024
इसके बाद हंगामा देखकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और ड्राइवर की जमकर पिटाई की. वीडियो में देख सकते है की ड्राइवर को लोग पीट रहे है. पीड़ित छात्रा ने भी ऑटो चालक को थप्पड़ लगाएं. जानकारी के मुताबिक़ ड्राइवर ने लड़की से माफ़ी मांगी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऑटोचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @HateDetectors नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

