Ghaziabad Gang Rape: फर्जी है गाजियाबाद गैंगरेप केस, महिला ने गढ़ी झूठी कहानी; पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
यूपी पुलिस (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए गैंगरेप मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है. अब पुलिस की सुई उस महिला पर भी घूम गई है, जिसने गैंगरेप का आरोप लगाया है. पुलिस को आशंका है कि महिला ने किसी मामले को लेकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपियों पर झूठा आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में महिला को तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है.

आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि महिला के साथ कोई गैंगरेप नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि यह मामला संपत्ति विवाद को लेकर एक साजिश का हिस्सा था. जिन लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगे थे, उन लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है.