COVID-19 Vaccine: जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स को मानव पर कोरोना टीके के परीक्षण की सशर्त अनुमति मिली

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स(Genova biopharmaceuticals) द्वारा विकसित कोविड-19(COVID-19) के टीके का मानव पर पहले और दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करने की सशर्त मंजूरी दे दी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर : भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स (Genova biopharmaceuticals) द्वारा विकसित कोविड-19 (COVID-19) के टीके का मानव पर पहले और दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करने की सशर्त मंजूरी दे दी है. दवा कंपनी जेनोवा, अमेरिकी कंपनी एचडीटी बायोटेक कॉरपोरेशन (HDT Biotech Corporation) के सहयोग से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीका विकसित कर रही है. Coronavirus Vaccine Update: राजस्थान में अगले साल से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, तैयारियां हुई शुरू

दवा कंपनी ने पहले और दूसरे चरण के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी थी. कोविड-19 के संबंध में विषय के विशेषज्ञों की कमेटी (एसईसी) की सिफारिशों को डीसीजीआई ने मंजूरी दे दी है.

एसईसी की सिफारिश में कहा गया, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने पहले और दूसरे चरण के क्लीनिक परीक्षण की मंजूरी दी है. पहले चरण के परीक्षण के बाद कंपनी को अध्ययन के आंकड़ों को पेश करना होगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\