Jalandhar Gas Leak: पंजाब के जालंधर में आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक की मौत 3 लोगों को बचाया गया; VIDEO
Credit -Pixabay

Jalandhar Gas Leak: पंजाब के जालंधर में शनिवार को डोमरिया ब्रिज के पास एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई. इससे फैक्ट्री के अंदर फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को किसी तरह से बचा लिया गया. घटना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस रिसाव को बंद किया. फिलहाल, रिसाव का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी के बाद जालंधर सिटी पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. इस हादसे को देखते हुए पुलिस ने पूरी सड़क बंद कर दी है और वाहनों को डोमरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है.

पंजाब के जालंधर में आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव

एक की मौत 3 लोगों को बचाया गया