Nagpur: सावधान! नागपुर में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट का लालच देकर फ्रॉड, महिला प्रोफ़ेसर के साथ 23 लाख रूपए की ठगी
शहरों में ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आ रहे है. कभी डिजिटल अरेस्ट के द्वारा तो कभी निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी का दौर जारी है. ऐसी ही एक घटना नागपुर से सामने आई है.
नागपुर, महाराष्ट्र: शहरों में ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के कई मामले सामने आ रहे है. कभी डिजिटल अरेस्ट के द्वारा तो कभी निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी का दौर जारी है. ऐसी ही एक घटना नागपुर (Nagpur) से सामने आई है.जिसमें एक महिला प्रोफेसर को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट का लालच देकर 23 लाख रुपये की ठगी की गई. यह घटना सायबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर एक गंभीर चेतावनी है.मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम पर एक फर्जी लिंक के माध्यम से महिला प्रोफेसर से संपर्क में आए.
इसके बाद उन्हें एक बनावट ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ग्रुप में शामिल किया गया, जिसमें शुरुआती तौर पर बड़े लाभ का वादा किया गया. इस लालच के चलते महिला प्रोफेसर (Professor) ने आरोपी पर विश्वास किया.ये भी पढ़े:Share Market Fraud: शेयर मार्केट के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड, लाखों रूपए की ठगी, पिंपरी चिंचवड में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्ता
बैंक खातों में लाखों की निवेश करने के लिए दबाव
पीड़िता को विश्वास में लेने के बाद, आरोपी महिला को विभिन्न बैंक खातों में चरणबद्ध तरीके से पैसे निवेश करने के लिए मजबूर करते रहे.महिला ने कुल मिलाकर 23 लाख रुपये निवेश किए.
लेकिन जैसे ही उन्होंने निवेश और लाभ की वापसी मांगी, आरोपी न केवल भुगतान करने से मना कर दिया, बल्कि अधिक निवेश के लिए दबाव डालने लगे.
ठगी की जानकारी होते ही पहुंची साइबर पुलिस के पास
महिला को अपनी ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस (Cyber Police) के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई.सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक लामतुरे ने इस मामले की जानकारी साझा की और बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.
नागरिक बरतें सावधानी
सायबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि,'अज्ञात लिंक या फर्जी निवेश योजनाओं से दूरी बनाएं,अचानक अत्यधिक लाभ का लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें.बड़ी राशि निवेश करने से पहले योजना की सत्यता और वैधता की जांच करना अनिवार्य है.इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि डिजिटल निवेश में सावधानी बरतना आज के समय में बेहद जरूरी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2025 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

