दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला चौथा डॉक्टर
दिल्ली के एक अस्पताल के एक डॉक्टर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही दिल्ली में इस संक्रमण से प्रभावित डॉक्टरों की कुल संख्या चार हो गई है. यह डॉक्टर सरदार पटेल अस्पताल के हैं और प्रशासन अब इनके संक्रमण के स्रोत का पता लगा रहा है.
दिल्ली के एक अस्पताल के एक डॉक्टर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही दिल्ली में इस संक्रमण से प्रभावित डॉक्टरों की कुल संख्या चार हो गई है. यह डॉक्टर सरदार पटेल अस्पताल के हैं और प्रशासन अब इनके संक्रमण के स्रोत का पता लगा रहा है. इससे पहले, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूशन के एक डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जिसके बाद इस अस्पताल को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था. बाबरपुर और मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक के दो डॉक्टरों का भी कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव निकला था.
अधिकारियों ने इनके रोगियों को घर पर क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा है.
दिल्ली में कोरोनवायरस मामलों की गिनती 120 तक पहुंच गई है, जिसमें 49 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की थी.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\