COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के स्टाफ के 4 लोग पाए गए संक्रमित
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस को लेकर खबर महाराष्ट्र से हैं. महाराष्ट्र गृह मंत्री कार्यालय (Maharashtra Home Minister's Office) की तरफ से दी जानकारी के अनुसार गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) के स्टाफ के चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. मंत्री के आवास पर रहने वाले लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया है, जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.