Video: घर के बाहर कुर्सी पर बैठे 4 लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, एक की मौत, उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की घटना का वीडियो आया सामने
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे 4 लोगों को एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो सवार ने कुचला. इस हादसे में एक की मौत हो गई.
Video: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे 4 लोगों को तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो सवार ने कुचला. इस हादसे में एक की मौत हो गई.बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है. इस हादसे में एक की मौत हुई है तो वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.
इस पूरी घटना का सीसीटीवी कैद हो गया है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है की हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है. ये भी पढ़े :Accident Caught on Camera in Bulandshahr: बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, विचलित करने वाला VIDEO आया सामने
घर के बाहर बैठे लोगों को वाहनचालक ने टक्कर मारी
. घर के बाहर कुर्सी पर बैठे 4 लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा
. हादसे में एक युवक की हुई मौत, 3 लोग गंभीर घायल
. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा
. घायलों को हायर मैडिकल सेंटर रेफर किया गया
. बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।@bulandshahrpol pic.twitter.com/p8L02S8Z3N
— Prime News (@PrimeNewsInd) September 2, 2024
इस हादसे में आप देख सकते कुछ लोग अपने घर के सामने ही कुर्सी डालकर एकसाथ बैठे हुए है और एक तेज रफ़्तार गाड़ी आती है और इन बैठे हुए लोगों को टक्कर मार देती है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की खोजबीन शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

