Accident Caught on Camera in Bulandshahr: बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, विचलित करने वाला VIDEO आया सामने
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को कोर्ट में पेशी से लौटते समय दो बहनें तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गईं. पीड़ितों में से एक सिमरन का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है.
Accident Caught on Camera in Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को कोर्ट में पेशी से लौटते समय दो बहनें तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गईं. इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पीड़ितों में से एक सिमरन का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जो अब खतरे से बाहर है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया था. उसे यह धमकी भी दी गई थी कि अगर उसने अपना केस जारी रखा तो उसका एक्सीडेंट हो जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली है. एसपी (क्राइम) राकेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की जांच जारी है.
यूपी के बुलंदशहर में दो लड़कियों को रौंदने का VIDEO वायरल (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
दर्दनाक हादसा- यूपी के बुलंदशहर में दो लड़कियों को रौंदने का VIDEO वायरल#UttarPradesh | #Bulandshahr | #ViralVideos pic.twitter.com/9h1A1gRvGj
— निशीकांत त्रिवेदी 🇮🇳 (@nishikantlive) August 17, 2024
Police Respond to Accident Video
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) August 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

