Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में इको और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के नेशनल हाईवे पर इको और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें इको सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मामला सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, इको सवार लोग खुर्जा से दादरी की ओर जा रहे थे.
बुलंदशहर, 31 मई : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के नेशनल हाईवे पर इको और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें इको सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मामला सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, इको सवार लोग खुर्जा से दादरी की ओर जा रहे थे. तभी आगे चल रहे प्लास्टिक पाइप से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फट गया और तेज रफ्तार कार ट्रॉली से टकरा गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि इको के परखच्चे उड़ गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 31 मई की सुबह सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रही एक इको कार ट्रॉली का टायर फटने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया. दुर्भाग्य से दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई जारी है. यह भी पढ़ें : Jaunpur Video: जौनपुर के जिला हॉस्पिटल में किन्नरों का हंगामा, अर्धनग्न हालत में डॉक्टर और कर्मचारी को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने
फिलहाल पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिवार वालों को दे दी है.इससे पहले, हरदोई में शनिवार को शादी से लौट रही बारातियों की कार खाई में गिर गई थी. इस हादसे में मासूम सहित पांच की मौत हो गई और छह घायल हो गए. मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा का है. बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी. शादी संपन्न के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी एक कार कुसुमा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीते 3 मई को चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

