देश

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मिले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, कहा- कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज बीजेपी विधायकों के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस हमारी वजह से नहीं, अपनी वजह से संकट में है.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मिले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, कहा- कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं- VIDEO
Jairam Thakur | Credit- ANI

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज बीजेपी विधायकों के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने वित्तीय विधेयक पर कटौती प्रस्ताव के दौरान डिविजन की मांग की, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद मार्शल ने सभी विधायकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया वह ठीक नहीं था. पिछले कुछ समय से विधानसभा में जो घटनाक्रम चल रहा है उसकी जानकारी हमने राज्यपाल को दी है. राज्यसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस हमारी वजह से नहीं, अपनी वजह से संकट में है.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).