VIDEO: बैग चेक किया तो फटी रह गईं आंखें, दिल्ली एयरपोर्ट पर 57 लाख की विदेशी करेंसी बरामद, दुबई जा रहा यात्री गिरफ्तार
संदेहजनक गतिविधि के चलते उसके सामान की जांच के लिए शख्स को रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर ले जाया गया, जब जांच के लिए सामान को मशीन से गुजारा गया तो उसमें कुछ संदिग्ध नजर आया.
दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर CISF के अधिकारियों जांच के दौरान बैगेज में छिपे लगभग 57 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है. सीआइएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे टर्मिनल-3 पर चेक-इन एरिया के अंतर्गत एच कतार में एक शख्स की गतिविधि संदिग्ध लगी. यात्री की पहचान मो. फैजिल के रूप में हुई, जिसे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-1463 से दिल्ली-दुबई की यात्रा करनी थी.
संदेहजनक गतिविधि के चलते उसके सामान की जांच के लिए शख्स को रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर ले जाया गया, जब जांच के लिए सामान को मशीन से गुजारा गया तो उसमें कुछ संदिग्ध नजर आया. जब बैग की जांच की गई तो उसमें से 2,58,500 UAE दिरहम (57 लाख रुपये) बरामद हुए. आगे की कार्रवाई के लिए यात्री को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है.
#WATCH | CISF personnel intercepted an Indian passenger identified as Mohd Faizil at Delhi's IGI Airport yesterday and detected foreign currency (UAE Dirham 2,58,500) worth approx Rs 57 lakh concealed in the false bottom of check-in baggage. He was travelling to Dubai. He could… pic.twitter.com/br38Yu2IX6
— ANI (@ANI) June 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

